प्रधान शोभित कुमार की मेहनत से चमकी ग्राम पंचायत हरनाई, विकास का बना मॉडल

खुटार/शाहजहांपुर।ग्राम पंचायत हरनाई आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। ग्राम प्रधान शोभित कुमार की मेहनत, लगन और सतत प्रयासों से गांव ने एक आदर्श पंचायत के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जहां पहले गांव की गलियों में कीचड़युक्त पानी भरा रहता था और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।इस
पंचवर्षीय योजना से पहले गांव की सड़कों और गलियों की हालत बेहद खराब थी। बरसात के समय कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों का निकलन दूभर रहता था।गांव के कई मार्गों पर पूरे वर्ष नालियों का पानी भरा रहता था इस समस्या को भी तत्परता से दूर किया। ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों से अब गलियां साफ-सुथरी और सुगम हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
गांव में पहले रात के समय अंधेरा छाया रहता था, जिससे लोगों को असुरक्षा का भी एहसास होता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रधान शोभित कुमार ने गांव में दर्जनों स्ट्रीट लाइटें लगवाईं, साथ ही बिजली के खंभों पर भी लाइट की व्यवस्था कराई। अब पूरा गांव रात में जगमगाता नजर आता है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार हुआ है।
इसके अलावा ग्राम प्रधान के प्रयासों से पंचायत घर का निर्माण कराया गया है, जिससे गांव के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिल रही है। वहीं ग्राम प्रधान के अथक प्रयास से सरकार द्वारा अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भी कराया गया है। इसके अतिरिक्त भी ग्राम प्रधान द्वारा जनहित के बहुत से कार्य गांव में कराए गए।ग्राम पंचायत में हुए इन विकास कार्यों की ग्रामीणों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान शोभित कुमार के अथक प्रयासों से गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। हरनाई पंचायत आज अन्य गांवों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।