समाजसेवी द्वारा गौशाला में बीमार गौवंश का उपचार, अनाथ आश्रम के बच्चों की कराई गई चिकित्सा सेवा

पूरनपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया (गौ सेवा जिला प्रमुख, राष्ट्रीय बजरंग दल) के नेतृत्व में टीम द्वारा कान्हा गौशाला पहुंचकर बीमार गौवंश का उपचार कराया गया। इस दौरान डॉ. अमरेश गंगवार के साथ मिलकर गंभीर रूप से बीमार और घायल गौमाता का इलाज किया गया। जिन गौवंश के पैर कटे हुए थे और घावों में संक्रमण था, उनके जख्मों की समुचित साफ-सफाई कर दवाइयों से उपचार किया गया।टीम द्वारा अनाथ आश्रम पहुंचकर वहां के बच्चों के लिए पूरे महीने का राशन उपलब्ध कराया गया। यह सेवा डॉ. आशीष शर्मा (वेटरनरी डॉक्टर) के सहयोग से की गई, जिसे टीम ने आश्रम तक पहुंचाया।
अनाथ आश्रम के बच्चों के बार-बार बीमार होने की समस्या को देखते हुए उनके इलाज की भी समुचित व्यवस्था कराई गई। सबसे पहले बच्चों को पूरनपुर सरकारी अस्पताल में MOIC के सहयोग से दिखाया गया, इसके बाद आरोग्य अल्ट्रासाउंड सेंटर में सभी का अल्ट्रासाउंड कराया गया। वहीं लाइफ केयर पैथोलॉजी के रवि द्वारा बच्चों के मुफ्त ब्लड टेस्ट किए गए।
चिकित्सकीय परामर्श में डॉ. शैलेश ने बच्चों की दवाइयां लिखीं, जबकि हरिवंश मेडिकल के अंश गुप्ता और अनुज खंडेलवाल ने दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। इस सेवा कार्य में ऋषभ रस्तोगी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपने पिता स्वर्गीय घनश्याम रस्तोगी की स्मृति में बच्चों के लिए दवाइयां दान कीं।
इस पूरे सेवा अभियान की समाजसेवी शिवम भदौरिया एवं उनकी टीम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।