मुरादाबाद घर में घुसा तेंदुआ मासूम पर हमला गांव में दहशत

मुरादाबाद घर में घुसा तेंदुआ मासूम पर हमला गांव में दहशत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है जहां एक किसान के घर में घुसे तेंदुए ने आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया तेंदुआ बच्ची को जबड़े में दबाकर उठाकर ले जाने लगा लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है जानकारी के मुताबिक कांठ क्षेत्र के गांव महदूद कलमी निवासी अकरम के घर में सोमवार देर रात अचानक तेंदुआ घुस आया। उस समय उनकी 2 वर्षीय बेटी सिदरा घर के आंगन में खेल रही थी। घर का मुख्य गेट बंद था लेकिन नीचे बनी खाली जगह से तेंदुआ अंदर दाखिल हो गया परिजनों को कुछ समझ आता उससे पहले ही तेंदुए ने बच्ची पर झपट्टा मार दिया और उसे अपने जबड़े में दबाकर ले जाने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद लोग तुरंत बाहर दौड़े और जोर-जोर से शोर मचाया। हल्ला सुनते ही तेंदुआ बच्ची को छोड़कर मौके से भाग निकला।

हालांकि तब तक मासूम के शरीर पर गहरे घाव हो चुके थे। परिजन आनन-फानन में बच्ची को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण डंडे और टॉर्च लेकर तेंदुए की तलाश में जुट गए लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी जानकारी दे दी गई है वन विभाग की टीम अब इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाने और ट्रैकिंग की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है लोगों ने अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोक दिया है और रात के समय विशेष सतर्कता बरती जा रही है घायल बच्ची के पिता अकरम ने बताया कि ?हम लोग घर के अंदर थे बच्ची आंगन में खेल रही थी अचानक उसकी चीख सुनाई दी बाहर आकर देखा तो तेंदुआ उसे मुंह में दबाकर ले जा रहा था। हम लोगों ने शोर मचाया तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। हमारी बच्ची की हालत गंभीर है फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।