मुरादाबाद में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश बुद्धि विहार की पॉश कॉलोनी में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई कई गिरफ्तार

मुरादाबाद में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश बुद्धि विहार की पॉश कॉलोनी में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई कई गिरफ्तार

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र स्थित बुद्धि विहार कॉलोनी में पुलिस ने एक बड़े और संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर सनसनी फैला दी है रिहायशी इलाके में चल रहे इस अवैध कारोबार का खुलासा होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि यह रैकेट लंबे समय से बेहद सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था जिसकी भनक आम लोगों को तक नहीं लगने दी गई सूत्रों के अनुसार पुलिस को इस अवैध गतिविधि की गुप्त सूचना काफी समय से मिल रही थी इसके बाद पुलिस ने पूरी योजना के साथ देर रात संबंधित मकान पर छापा मारा जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई पुलिस ने मौके से कई युवक और युवतियों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज भी मिले होने की बात सामने आ रही है जिनसे यह संकेत मिल रहे हैं कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं बल्कि एक संगठित रैकेट हो सकता है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इस नेटवर्क का दायरा शहर के अन्य इलाकों तक भी फैला हो सकता है पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाकर उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है फिलहाल पकड़े गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि मुरादाबाद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब इस रैकेट के मास्टरमाइंड और इसके पीछे काम कर रहे पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में जुट गई है घटना के बाद बुद्धि विहार सहित आसपास के इलाकों में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से एक शांत और पॉश कॉलोनी में इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं वह बेहद चौंकाने वाला है लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाने की मांग की है पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं जिससे इस पूरे रैकेट के नेटवर्क और उससे जुड़े प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

हालांकि इस मामले को देखते हुए पुलिस के उच्चे अधिकारियों का किसी प्रकार का बयान सामने नहीं आया हैं।