नागपुर मंडल से शालीमार के लिए चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नागपुर। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नागपुर मंडल के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और शालीमार के बीच साप्ताहिक ?समर स्पेशल? ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08865 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी?शालीमार) का संचालन 02 अप्रैल 2026 से 25 जून 2026 तक प्रत्येक गुरुवार किया जाएगा। यह ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से शाम 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी होते हुए अगले दिन दोपहर 14:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 08866 (शालीमार?नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) का संचालन 03 अप्रैल 2026 से 26 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यह ट्रेन शालीमार से शाम 18:00 बजे रवाना होकर संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए अगले दिन 15:35 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस समर स्पेशल ट्रेन का प्रमुख ठहराव गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रहेगा।

ट्रेन में कुल 21 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं, जिनमें 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान, 03 एसी थ्री टियर, 01 एसी टू टियर, 01 पैंट्री कार और 01 वीपीयू शामिल है।