दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनः परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनः परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर वॉशेबल एप्रन हटाकर उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने का कार्य चल रहा था, जिसके कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब कार्य की स्थिति सामान्य होने के बाद इन ट्रेनों को फिर से अपने निर्धारित समय के अनुसार चलाया जाएगा।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 4 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक बहाल रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक पुनः संचालित की जाएगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12101) को 4, 5, 7, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल 2026 को चलाया जाएगा। वहीं शालीमार से चलने वाली ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12102) 6, 7, 9, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल 2026 को बहाल रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ नंबर 139, रेलवन ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें।