कचरा प्लांट को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, विरोध किया तेज, कलेक्ट्रेट पर लगाया धरना

श्रीगंगानगर के गांव नेतेवाला में प्रस्तावित कचरा प्लांट को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और कचरा प्लांट का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।

मौके पर पहुंचे विधायक जयदीप बिहाणी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता की।

ग्रामीणों की मुख्य आपत्तियां....

प्रस्तावित प्लांट के पास घनी आबादी,

नजदीक स्कूल और चिकित्सालय मौजूद,

प्रदूषण और स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका,

पिछले 10 वर्षों से लगातार हो रहा विरोध....

ग्रामीणों ने साफ कहा कि इस स्थान पर कचरा प्लांट स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रशासन से वैकल्पिक जमीन खोजने की मांग रखी।

विधायक का आश्वासन....

विधायक जयदीप बिहाणी ने भरोसा दिलाया कि यदि स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं निकला तो वे ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल को लेकर जयपुर जाएंगे और मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात करेंगे।

वार्ता के बाद फिलहाल ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया है लेकिन चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन फिर तेज किया जाएगा।

स्थिति....

कचरा प्लांट को लेकर आज हुई वार्ता के बाद अब मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।