ईरान-इजराइल- अमेरिका युद्ध के बीच पेट्रो पदार्थों की काला बाजारी पर परिवर्तन विभाग की बड़ी कार्रवाई 

ईरान-इजराइल- अमेरिका में 28 फरवरी से जारी युद्ध से देश में पेट्रो पदार्थों की किल्लत की आशंका के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा अन्य राज्यों से पेट्रो पदार्थों का अवैध स्टॉक स्टोर कर काला बाजारी का गोरख धंधा शुरू कर दिया गया है। इसी तरह श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर के वार्ड 23 आदर्श नगर में वेयर हाउस के पीछे चल रहे मिलावटी पंजाब-हरियाणा के अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार पर परिवर्तन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर परिवर्तन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत हुई छापेमारी में श्रीगंगानगर से परिवर्तन अधिकारी पूजा अग्रवाल, श्रीकरणपुर तहसीलदार गिरधारी लाल, DSO कविता सिहाग, परिवर्तन अधिकारी धर्मपाल दलबल सहित मौके पर पहुंचे और छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में अवैध पेट्रोल, डीजल, मोबिल ऑयल सहित पेट्रो पदार्थों के खाली ड्रम जब्त किये गये है। अधिकारियों द्वारा 610 लीटर डीजल और 50 लीटर मोबिल ऑयल जब्त किया गया।

यह कार्रवाई पेट्रो पदार्थ तस्कर सतपाल चंद कस्तूरी लाल के घर की गई। अधिकारियों ने कहा भविष्य में भी पेट्रो पदार्थों की काला बाजारी करने वाले तस्करों को बख्शा नहीं जायेगा।