कीटनाशक के सेवन से 20 वर्षीय युवती की मौत

श्रीगंगानगर के उपखण्ड श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव 59F में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवती द्वारा कीटनाशक पीकर सामने घर में रह रहे अपने मामा को जानकारी दी गई कि उसके द्वारा कीटनाशक का सेवन कर लिया गया है। उसके मामा ने जैसे ही सुना कि युवती द्वारा कीटनाशक का सेवन कर लिया गया तब वह अचेत अवस्था मे युवती को श्रीकरणपुर राजकीय चिकित्सालय ले गया। चिकित्सालय में 20 वर्षीय युवती ज्योति भाटी को डॉक्टरो ने द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक ज्योति भाटी पिछले 17 साल से अपने भाई और मां के साथ अपने ननिहाल घर में रह रही थी सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। युवती के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मौत के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है।