दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर विधायक रूबी कुन्नर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनो को विधायक कोष से वितरण किये स्कूटर

श्रीगंगानगर के विधानसभा क्षेत्र श्रीकरणपुर से विधायक एंव कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रुपिन्द्र सिंह कुन्नर ने आज दुर्गाष्टमी के अवसर पर विधायक कोटे से दिव्यांगजन मंगत राम निवासी 36 बीबी, जंवद सिंह निवासी तामकोट तथा सुरेन्द्र कुमार निवासी वार्ड संख्या 01 श्रीकरणपुर को स्कूटर वितरण किये। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को स्कूटरों की चाबीयां विधायक रूबी कुन्नर की माता बलविन्द्र कौर कुन्नर पत्नि स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर पूर्व राज्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सौंपी और लाभार्थियों कों शुभकामनायें दी।

विधायक रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर ने कहा कि हम दिव्यांगजनों का सहारा बन रहे है यह हमारा सोभाग्य है सरकार की योजनाओं से वंचित दिव्यांगजनों को राहत प्रदान की है ताकी इन्हे मुख्य धारा मे जोडा जा सके और इनका जीवन आसान हो सके। कार्यक्रम के दौरान कुलदीप कुन्नर, राजविन्द्र कौर कुन्नर, बलकरण सिंह बराड़ श्रीकरणपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलकरण सिंह बराड़ तथा गुरसेवक सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।