एलटीटी–धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें 2 अतिरिक्त फेरे चलेंगी

एलटीटी?धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें 2 अतिरिक्त फेरे चलेंगी

मुंबई। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और धनबाद के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन को दो अतिरिक्त सेवाओं के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 03380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?धनबाद साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक गुरुवार को चलती है, पहले 26 मार्च 2026 तक संचालित की जानी थी, जिसे अब बढ़ाकर 02 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03379 धनबाद?लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक मंगलवार को चलती है, पहले 24 मार्च 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तक चलाया जाएगा। दोनों ट्रेनों के लिए एक-एक अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाया गया है।

इन ट्रेनों की कोच संरचना में यात्रियों की सुविधा हेतु दो एसी द्वितीय श्रेणी, दो एसी तृतीय श्रेणी, छह एसी तृतीय श्रेणी इकोनॉमी, छह स्लीपर, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन तथा एक जनरेटर कार शामिल है।

रेलवे ने जानकारी दी कि विस्तारित यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 03380 की बुकिंग 29 मार्च 2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। वहीं अनारक्षित कोचों के टिकट UTS प्रणाली के जरिए सामान्य शुल्क पर उपलब्ध होंगे। यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट देखने या NTES ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

यह जानकारी डॉ. स्वप्निल नीला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेलवे, द्वारा दी गई है।