बम धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर हाई अलर्ट पर

श्रीगंगानगर से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह धमकी एक संदिग्ध चिट्ठी के जरिए दी गई जो कथित रूप से कोलकाता के एक गलत पते से भेजी गई है। चिट्ठी में साफ तौर पर आज ही कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई है जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। बीकानेर से बम निरोधक दस्ते की टीम को तत्काल श्रीगंगानगर बुलाया गया जो अब जिला मुख्यालय पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में पूरे कोर्ट परिसर में संघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से कड़ा कर दिया गया है।

मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद हैं और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर को घेर लिया गया है और आम लोगों की आवाजाही को सीमित किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें। फिलहाल पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल की स्थिति....
कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
बम निरोधक दस्ता हर एंगल से जांच करेगा। धमकी की सच्चाई और इसके पीछे के आरोपियों की तलाश जारी है।