रतलाम-नीमच रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, उदयपुर सिटी-रतलाम रेलसेवा आंशिक रद्द

रतलाम-नीमच रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, उदयपुर सिटी-रतलाम रेलसेवा आंशिक रद्द

28 और 29 मार्च को नामली तक ही संचालित होगी ट्रेन

जयपुर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रतलाम-नीमच रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित उदयपुर सिटी-रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार दोहरीकरण कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं निर्धारित तिथियों में आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

आंशिक रूप से रद्द रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 19328 (उदयपुर सिटी-रतलाम)

यह रेलसेवा दिनांक 28.03.2026 एवं 29.03.2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान कर नामली स्टेशन तक ही संचालित होगी।

अर्थात यह ट्रेन नामली से रतलाम के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 19327 (रतलाम-उदयपुर सिटी)

यह रेलसेवा दिनांक 28.03.2026 एवं 29.03.2026 को रतलाम के स्थान पर नामली स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

अर्थात यह ट्रेन रतलाम से नामली के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।