ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत, श्रीगंगानगर-इंदौर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

जयपुर। ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04735 श्रीगंगानगर से 02 अप्रैल से 09 जुलाई 2026 तक (15 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को 12.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.55 बजे लक्ष्मीबाई नगर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04736 लक्ष्मीबाई नगर से 03 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक (15 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को 13.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, फुलेरा, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।