भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी बिपिन चन्द पांडेय के साथ ग्रीन गुरु जी ने किया पौध रोपण

25 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस के अवसर पर 3921 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में जीवनधारा नमामि गंगे के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. हरि ओम शर्मा की प्रेरणा से खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक,सचिव,अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी, मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित, प्रधानाचार्य, शान्ति निकेतन इण्टर,कॉलेज,पचोखरा, मीरजापुर,नमामि गंगे,जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य,मीरजापुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जीवन धारा नमामि गंगे फाउंडेशन, बुलंदशहर, सदस्य,जिला ओलम्पिक संघ,मीरजापुर ,ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता,नगरपालिका परिषद, मीरजापुर,जनपदीय समिति सदस्य,एक पेड़ मां के नाम 2.0" बृक्षा रोपण अभियान मीरजापुर द्वारा 01जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3921 वें दिन के क्रम में भारतीय सर्वेक्षण विभाग,विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार के अधिकारी सर्वेक्षक,विपिन चन्द पांडेय जी के साथ विद्यालय परिसर में गुलाब के पौध का रोपण ग्रीन गुरु जी द्वारा किया गया।

विद्यालय में पांडेय जी का आगमन भारतीय सर्वेक्षण विभाग ,विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा सर्वेक्षण हेतु लगाए जाने वाले उपकरण के स्थल का निरीक्षण करने आये थे।

कल अदाणी फाउंडेशन के कार्यो का सर्वेक्षण करने आये सिसोदिया जी के साथ भी गुलाब के पौध का रोपण किया गया था, सिसोदिया जी को ग्रीन गुरु जी ने अभियान का कप व बैग प्रदान कर सम्मानित किया था।

इस अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने पांडेय जी को अभियान का कप व भगवान राम की प्रतिमा सप्रेम भेंट करते हुए,बतलाया कि लगातार प्रति दिन जगह-जगह पौध रोपण का उद्देश्य हरा - भरा रहे धरा, पर्यावरण शुद्ध रहे लोगो मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।