स्टैटिक मजिस्ट्रेट ,राकेश यादव व अतिरिक्त केंद्र ब्यवस्थापिका,प्रिया जायसवाल तथा केन्द्र ब्यवस्थापक अनिल कुमार सिंह, ग्रीन गुरु ने मिलकर किया पौध रोपण

12 मार्च 2026 को 3908 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक,सचिव , अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी, मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित, प्रधानाचार्य, शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज,पचोखरा,मीरजापुर , नमामि गंगे,जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य,मीरजापुर ,ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता,नगरपालिका परिषद, मीरजापुर द्वारा 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3908 वें दिन के क्रम में हाई स्कूल/इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025-26 के अंतिम दिन स्टैटिक मजिस्ट्रेट,राकेश यादव,सहायक विकास अधिकारी,विकास खण्ड, राजगढ़ व अतिरिक्त केन्द्र ब्यवस्थापिका, श्रीमती प्रिया जायसवाल,सहायक अध्यापिका,राजकीय हाई स्कूल रोजौहा,पटेहरा के साथ केन्द्र ब्यवस्थापक/प्रधानाचार्य,अनिल कुमार सिंह(ग्रीन गुरु) ने शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज, पचोखरा,मीरजापुर के परिसर के गमले में बोगेनवीलिया के पौध का रोपण किया।
पौध रोपण के समय घनश्याम जी,अवधेश राम,विमल कुमार सिंह,राम अनुज साथ मे थे।
इस अवसर पर ग्रीन गुरुने स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अभियान का कप, अतिरिक्त केन्द्र ब्यवस्थापिका को कप व मीठी नीम का पौध,आरक्षी सूरज कुमार को अभियान का बैग,होमगार्ड ,गुरुचरन मौर्य को बैग व परीक्षा सहायक,विमल कुमार सिंह को बैग तथा अदाणी फाउंडेशन से आए प्रतिनिधियों को वोगेनवीलिया के पौध के साथ अभियान का कप भेंट करते हुए,बतलाया कि लगातार प्रतिदिन जगह-जगह पौध रोपण का उद्देश्य हरा-भरा रहे धरा, पर्यावरण शुद्ध रहे,लोगों में पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।