तकनीकी एवं प्रत्यक्ष अनुभव , शैक्षिक गतिविधि हेतु कंपोजिट विद्यालय लूसा की छात्रा अवंतिका सिंह बेंगलुरु हुई रवाना

राजगढ़ मिर्जापुर।

कंपोजिट विद्यालय लूसा राजगढ़ मिर्जापुर की छात्रा अवंतिका सिंह पुत्री अखिलेश सिंह जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके कारण महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ उत्तर प्रदेश के द्वारा छात्रा को एक्पोजर विजिट हेतु बेंगलुरु कर्नाटक का हवाई यात्रा और विजित के लिए दिनांक 23मार्च से 26मार्च कुल 4दिन के लिए सौभाग्य मिला। इसके खुशी में ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना द्वारा बच्ची का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिससे गांव क्षेत्र सहित पूरे जनपद में हर्ष की लहर है।इस विजिट में वाराणसी मंडल, विंध्याचल मंडल और प्रयागराज मंडल के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं ।जिसमे से मिर्जापुर जिले से दो बच्चे है?। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा व संजय कुमार खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ के कुशल निर्देशन में विकासखंड राजगढ़ के परिषदीय विद्यालयों के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि बेसिक शिक्षा के विद्यालय कॉन्वेंट विद्यालयों से किसी भी मामले में कम नहीं है। यहां भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ द्वारा छात्रा के यात्रा की मंगल कामना की गई है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शशि शेखर पटेल, सहायक अध्यापक श्यामनारायण सिंह, माधुरी सिंह ,साधना सिंह अजय कुमार पूनम सिंह, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार ,शशिमणि सिंह,सुशीला देवी,महेंद्र प्रसाद,नीलू देवी सुनील कुमार सहित बच्चे और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।