रेलवे पटरी पर मिली घायल महिला, देवर पर चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप

श्रीगंगानगर के देवनगर के पास रेलवे पटरी पर एक महिला घायल हालत में मिली। महिला की पहचान सूरतगढ़ की 20 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

होश में आने पर महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया है कि उसने चलती ट्रेन से उसे फेंक दिया। महिला ने बताया कि वह श्रीगंगानगर से ट्रेन में बैठकर अंबाला के लिए रवाना हुई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।