22 मार्च को ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक, कई लोकल सेवाएं रहेंगी प्रभावित

मुंबई। सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल द्वारा ट्रांस हार्बर लाइन पर आवश्यक इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्यों के चलते 22 मार्च 2026 (रविवार) को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच लागू रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह मेगा ब्लॉक सुबह 11:10 बजे से शाम 16:10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में ट्रांस हार्बर लाइन की सेवाएं पूरी तरह से निलंबित रहेंगी।

ब्लॉक के चलते डाउन दिशा में ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए सुबह 10:35 बजे से शाम 16:07 बजे तक चलने वाली लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी। वहीं अप दिशा में पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे के लिए सुबह 10:25 बजे से शाम 16:09 बजे तक की सेवाएं भी रद्द रहेंगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह मेगा ब्लॉक ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे के रखरखाव एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और रेलवे का सहयोग करें।