सेंट्रल रेलवे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

सेंट्रल रेलवे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

मुंबई। Central Railway के मुंबई मंडल द्वारा 18/19 मार्च 2026 (बुधवार/गुरुवार रात्रि) को टिटवाला और आसनगांव स्टेशनों के मध्य अप एवं डाउन एनई लाइनों पर विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक एमएसईटीसीएल द्वारा 400 केवी लाइन के स्ट्रिंगिंग कार्य हेतु लिया जा रहा है।

ब्लॉक 19 मार्च 2026 को रात्रि 02:10 बजे से 02:50 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान उक्त सेक्शन में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन निम्नानुसार प्रभावित होगा?

22104 अयोध्या-एलटीटी एक्सप्रेस को वसिंद स्टेशन पर 02:27 बजे से 02:50 बजे तक रोका जाएगा, जिससे यह ट्रेन लगभग 20 से 25 मिनट देरी से पहुंचेगी।

18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को आसनगांव स्टेशन पर 02:37 बजे से 02:50 बजे तक नियंत्रित किया जाएगा, जिससे यह 10 से 15 मिनट विलंबित होगी।

12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस को अटगांव स्टेशन पर 02:38 बजे से 02:50 बजे तक रोका जाएगा, जिससे यह ट्रेन 10 से 15 मिनट की देरी से चलेगी।

रेल प्रशासन ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य मेल/एक्सप्रेस एवं यात्री ट्रेनों को भी संचालन की सुविधा के अनुसार नियंत्रित या आंशिक रूप से समाप्त किया जा सकता है, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस असुविधा के लिए सहयोग करें, क्योंकि यह कार्य रेल अवसंरचना के रखरखाव और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।