दांडी मार्च एवं नमक सत्याग्रह पदयात्रा में गांधी व शास्त्री जी को किया याद महात्मा गांधी  द्वारा

श्रीगंगानगर: महात्मा गांधी द्वारा आजादी के आंदोलन के दौरान शुरू किए गए नमक सत्याग्रह की स्मृति में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा दांडी मार्च एवं पद यात्रा का आयोजन किया गई ।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक माणक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महात्मा गांधी चौक से शुरू करदांडी नमक सत्याग्रह पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुईप्रताप मार्केट स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन याद करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी का अभूतपूर्व योगदान रहा, वहीं सत्याग्रह आंदोलन तथा दांडी मार्च जैसे आंदोलन ने आजादी की लड़ाई को और तेज धार दी।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी की इस अन्यायपूर्ण लड़ाई में मैं दुनिया की सहानुभूति चाहता हूं और पूरा विश्व महात्मा गांधी के साथ हो लिया ।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के अध्यक्ष मानक शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे, उन्होंने आम जनता को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री कमला बिश्नोई ,गोपी नागपाल भूपेंद्र कौर टूरना, बीना इंदौरा, कश्मीरी इंदौरा,कांग्रेस सेवादल के मृदुल कामरा, नवाब खान, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी के इन शहीदों को पुष्प अर्पित किये।