गंगानगर राइजिंग’ के विजन के साथ मुख्यमंत्री से मिले टांटिया बंधु


श्रीगंगानगर। सरकारी और गैर सरकारी संयुक्त प्रयासों की बदौलत राजस्थान के सिरमौर जिला श्रीगंगानगर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की सोच के साथ डॉ. विशु टांटिया और डॉ. मोहित टांटिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान में टांटिया परिवार के योगदान की भरपूर सराहना की। विगत दिवस जयपुर में अपने निवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट में मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में टांटिया समूह की पहचान राष्ट्रीय पटल पर दर्ज होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
टांटिया समूह के मुख्य मार्गदर्शक डॉ. विशु टांटिया ने मुख्यमंत्री को श्रीगंगानगर आने का न्यौता दिया। टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया ने मुख्यमंत्री के सामने ?राइजिंग राजस्थान? की तर्ज पर ?गंगानगर राइजिंग? का विजन रखा, जिसमें सरकार और टांटिया ग्रुप मिलकर भारत-पाक बॉर्डर एरिया के निवासियों के लिए रोजगार, व्यापार और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर काम करें। साथ ही, किसानों और पशुपालकों के लिए परंपरागत तरीकों के अलावा तकनीक और शोध की मदद से आय के नए स्त्रोत पैदा करने की जरूरत पर जोर दिया गया। डॉ. मोहित ने मुख्यमंत्री को सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे टांटिया ग्रुप के नवाचारों से अवगत करवाया और लालगढ़ हवाई पट्टी को पायलट ट्रेनिंग स्कूल के लिए लीज पर दिए जाने का आभार ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने करीब 25 मिनट तक डॉ. विशु और डॉ. मोहित के साथ विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाते हुए और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया