कैलादेवी पदयात्रियों के लिए खेरागढ़ में भंडारा, श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी व मिष्ठान्न का प्रसाद

खेरागढ़। चैत्र नवरात्र के अवसर पर कैलादेवी लक्खी मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की पदयात्रा लगातार जारी है। इसी क्रम में खेरागढ़ के ऊंटगिर रोड पर कैला देवी सेवा समिति द्वारा पदयात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

भंडारे में पदयात्रियों को पूड़ी-सब्जी, मिष्ठान्न, चाय-पानी आदि का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु यहां रुककर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और समिति के सदस्यों की सेवा भावना की सराहना कर रहे हैं।

इस सेवा कार्य में सभासद बंटू वर्मा सहित समिति के उत्तम वर्मा, ताराचंद वर्मा, रोहित वर्माएवं अन्य कार्यकर्ता पदयात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारे में भोजन व जलपान की व्यवस्था निरंतर जारी है।