मुरादाबाद में एचपीवी टीकाकरण को लेकर धार्मिक नेताओं की बैठक

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुरादाबाद में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीएमओ कुलदीप सिंह ने विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं को आमंत्रित किया गया, जहां टीकाकरण के महत्व और इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एचपीवी टीकाकरण के लाभ और इसके माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही धार्मिक नेताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने समुदाय में इस टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस टीकाकरण अभियान से जुड़ें और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।