कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी का पुतला फूंका

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में कांग्रेस ने देश व्यापी आह्वान पर उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर PM मोदी का पुतला फूंका। विधायक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर के निर्देशन में हुए इस प्रदर्शन में ईरान-ईजराईल- अमेरिका युद्ध के बीच केन्द्र सरकार द्वारा LPG के दाम बढ़ाने का विरोध किया गया।

कांग्रेस की मांग....

कांग्रेस OBC विभाग प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्मा ने केन्द्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और बढ़े LPG के दाम वापिस लेने की मांग की। श्रीकरणपुर ब्लॉक अध्यक्ष बलकरण बराड़ के नेतृत्व में जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश बंसल, लाजपत बंसल, कृष्ण रेवाड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश चुघ, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार मोहनपुरिया, किशन रस्सेवट, पूर्व पार्षद प्रदीप सुमन, हरजीत गिल व सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस नेता कृष्णा गौरी सहित बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल रही।