मुरादाबाद दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट देवरों और ससुर पर भी छेड़छाड़ गंभीर आरोप

मुरादाबाद दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट देवरों और ससुर पर भी छेड़छाड़ का आरोप

मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है आरोप है कि विवाहिता से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई इतना ही नहीं पीड़िता ने अपने देवरों और ससुर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कटघर थाना क्षेत्र के कटघर सिहमन हजारी की निवासी बताई गई है महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में 05 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा पीड़िता के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके देवर वसीम, फहीम और ससुर अय्यूब ने उसके साथ छेड़छाड़ की और मानसिक रूप से परेशान किया इस मामले में पुलिस ने पति कय्यूम (लगभग 34 वर्ष), देवर वसीम (26 वर्ष), देवर फहीम (30 वर्ष), अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट धमकी और छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है