रोडवेज बस स्टाफ के साथ मारपीट, श्रीकरणपुर में तनाव

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में रोडवेज बस स्टाफ के साथ मारपीट की घटना हुई है। कल बस समय को लेकर रोडवेज और लोक परिवहन बस के स्टाफ में तकरार हुई थी, जो आज सुबह हाथापाई में बदल गई। रोडवेज बस चालक जयदेव और परिचालक मंगा सिंह के साथ मारपीट की गई है।

मारपीट के आरोप....

रोडवेज बस स्टाफ ने लोक परिवहन बस मालिक और भतीजे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मारपीट के दौरान चांदी का कड़ा और चैन छीनकर ले जाने के भी आरोप हैं।

सवारी और राहगीर परेशान....

इस घटना से सवारी और राहगीर परेशान हो गए। रोडवेज स्टाफ अपना परिवाद लेकर श्रीकरणपुर थाने पहुंचे हैं।

धरना जारी....

उधर श्रीगंगानगर मुख्य बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों का 1 सप्ताह से धरना चल रहा है। वे लोकपरिवहन की बसों के अवैध परिवहन को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी....

रोडवेज के विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा के बैनर तले श्रीगंगानगर के मुख्य बस स्टैंड पर धरना दे रहे पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करने व उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं होने पर रोडवेज का चक्का जाम कर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।

कलेक्ट्रेट पर जुटेंगे संभाग के पदाधिकारी.....

संयुक्त मोर्चा द्वारा कल सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन में पूरे बीकानेर संभाग से रोडवेज के सभी आगारों के पदाधिकारी शामिल होकर आंदोलन को तेज करने की रुपरेखा बनायेंगे।