नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर आशीष राठी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर आशीष राठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 23 पीएस के पास से 2.20ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आशीष को पकड़ा है।

पुलिस ने NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी आशीष के विरुद्ध पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह नशा तस्करी को लेकर पहले भी जेल जा चुका है।

रायसिंहनगर पुलिस के अनुसार, आशीष राठी इलाके का कुख्यात तस्कर है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आशीष की गिरफ्तारी से इलाके में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई को मजबूती मिलेगी।