जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया का औचक निरीक्षण, विद्यालय की समस्याएं उजागर

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया ने राजकीय बालिका उ. प्रा. विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

विद्यालय की समस्याएं....

जिला प्रमुख ने पाया कि विद्यालय में कमरों की कमी के कारण एक कक्ष में कक्षा 1 से 8 वीं तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और 8 कमरों के लिए हुए टेंडर जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।

रसोई और खाने का निरीक्षण....

जिला प्रमुख ने विद्यालय में रसोई और खाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।