सीएचसी में मांगे 5 हजार, निजी अस्पताल में बिना ऑपरेशन हो गई डिलीवरी

सीएचसी पिहानी में गरीब की मजबूरी पर ?ऑपरेशन का खेल??

सीएचसी में मांगे 5 हजार, निजी अस्पताल में बिना ऑपरेशन हो गई डिलीवरी

✍️ डी. डी. शुक्ला

हरदोई / पिहानी
.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में एक गर्भवती महिला से ऑपरेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्राम दुल्हापुर, विकास खंड हरियावां निवासी सीतावती पत्नी सुनील कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सुबह करीब 8 बजे सीएचसी पिहानी लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन की बात कहते हुए कथित रूप से 5 हजार रुपये की मांग की।

परिजनों की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण मामला किसान नेता राहुल मिश्रा तक पहुंचा। राहुल मिश्रा ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया।अधीक्षक ने टीम को मरीज को भर्ती कर इलाज करने के निर्देश दिए। लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी टीम ने मरीज की हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर करने की बात कही। मौके पर मौजूद डॉ. मौसमी जायसवाल ने फोन पर स्वयं को ट्रेनी डॉक्टर बताते हुए कहा कि ऑपरेशन के लिए हरदोई से टीम बुलानी पड़ती है और मरीज की हालत नाजुक है, इसलिए जल्द लखनऊ ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी।

इसी बीच परिजनों ने महिला को पिहानी के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बिना ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी हो गई।

इस घटना के बाद सीएचसी पिहानी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। किसान नेता *राहुल मिश्रा* ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि गरीबों के इलाज के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

?जहां मुफ्त इलाज का सरकार करती है ऐलान,वहीं गरीब से मांगा जा रहा ऑपरेशन का दान?जब निजी अस्पताल में बिना ऑपरेशन सब हो गया,तो सवाल पूछ रही अब पिहानी की पहचान?!?