मारपीट के बाद दबंगों की खुली धमकी! पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई गुहार, बोली – “गांव में रहने नहीं देंगे”

मारपीट के बाद दबंगों की खुली धमकी! पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई गुहार, बोली ? ?गांव में रहने नहीं देंगे?

हरदोई
.
जनपद के थाना हरियावां क्षेत्र के ग्राम मुरवा से दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी रामदेवी पत्नी रामेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि गांव के करण पुत्र धर्मेन्द्र और आत्माराम पुत्र कल्लू से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 05 मार्च 2026 को विपक्षियों ने उनके बेटे को घेरकर बेरहमी से मारपीट की थीं।

इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि दबंग आरोपी लगातार गाली-गलौज करते हैं और खुलेआम धमकी देते हैं कि गांव में रहने नहीं देंगे। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।

पीड़िता के अनुसार, मामले की शिकायत थाना स्तर पर भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।

अब पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक हरदोई से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

❗ अब बड़ा सवाल यह है कि क्या हरियावां पुलिस दबंगों पर कार्रवाई करेगी या पीड़ित परिवार यूं ही न्याय के लिए दर-दर भटकता रहेगा?