एलपीजी, पेट्रोल और डीजल सप्लाई से जुड़ी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल सप्लाई से जुड़ी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

#हरदोई

जनपद में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यदि कहीं गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल की आपूर्ति में दिक्कत, कालाबाजारी, ओवररेटिंग या अन्य अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो आमजन सीधे कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे।

#DMHardoi #हरदोई #YogiAdityanath #hilights