रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 पांच दिन रहेगा बंद

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सालावास?हनवंत रेलखंड में रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण समपार फाटक संख्या C-218 को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि 15 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रेलपथ की गहरी छनाई का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही पैकिंग मशीन के माध्यम से ट्रैक पैकिंग का कार्य भी किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समपार फाटक संख्या C-218 पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इस अवधि में आमजन की सुविधा के लिए यातायात को आरयूबी-16 (रोड अंडर ब्रिज) के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का आग्रह किया है।