जोधपुर महिला सशक्तिकरण के रंगों से सजा जोधपुर मंडल कार्यालय, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Jodhpur Railway Division मंडल कार्यालय में बुधवार को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से नारी शक्ति, समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में पाँच समूहों के कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता तथा कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में समूह ?डी? ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें बबीता, कीर्ति कणिक और कृपा यादव शामिल थीं। समूह ?ए? ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें संजू, शीलू मीणा और भारती मीणा शामिल रहीं। वहीं समूह ?ई? ने तृतीय स्थान हासिल किया, जिसमें मनप्रीत कौर, आरती और चेतना कटारिया शामिल थीं।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक कर्णी राम, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक बी. के. गौड़ तथा सहायक कार्मिक अधिकारी डी. एस. मीणा सहित अनेक अधिकारियों ने रंगोलियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।