जम्मू मंडल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल, यात्रियों का खोया सामान लौटाने वाले रेल कर्मचारी सम्मानित! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल....

जम्मू। भारतीय रेल में यात्रियों की सेवा और ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। यात्रियों का खोया सामान सुरक्षित लौटाने और बेहतर राजस्व अर्जन के लिए जम्मू मंडल के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

भारतीय रेल के अंतर्गत आने वाले जम्मू मंडल के वाणिज्य विभाग ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के मार्गदर्शन में न केवल राजस्व में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, बल्कि यात्रियों की सेवा और ईमानदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पहली घटना में पठानकोट रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ संदीप कुमार ने ट्रेन संख्या 22429 में ड्यूटी के दौरान सी-1 कोच की सीट संख्या 1 पर यात्रा कर रही एक महिला यात्री का सीट पर छूटा हुआ बैग बरामद किया। इसके बाद उन्होंने आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस के समक्ष सत्यापन कराया और बैग को यात्री को सौंप दिया। बैग में महिला यात्री का मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित थे। बैग मिलने पर महिला यात्री ने रेलवे और टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

दूसरी घटना में 26404 श्रीनगर कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री अपना बैग कोच सी-6 में भूल गई। इसकी सूचना यात्री ने ट्रेन में तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ आकिब अहमद को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल बैग की तलाश शुरू की और बैग मिलने के बाद कटरा के टिकट निरीक्षक कार्यालय में अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर बैग यात्री को सौंप दिया। बैग में मोबाइल फोन, गहने और नकदी मौजूद थी। अपना सामान सुरक्षित पाकर यात्री ने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी की सराहना की।

इसी क्रम में जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ दीपक कुमार को उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट राजस्व अर्जन के लिए 14 मार्च को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू मंडल का टिकट चेकिंग स्टाफ अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। ऐसे कार्यों से भारतीय रेल की छवि और अधिक उज्ज्वल होती है तथा यात्रियों का रेल सेवाओं पर विश्वास और मजबूत होता है।

जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पण ही भारतीय रेल की सबसे बड़ी पहचान है और ऐसे उदाहरण रेलवे कर्मचारियों की सेवा भावना को दर्शाते