जम्मू मंडल ने राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने की अवधि बढ़ा दी है! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल.....

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जम्मू मंडल ने राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने की अवधि बढ़ा दी है। इस फैसले से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी और पीक सीजन के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की बढ़ती संख्या और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ट्रेन संख्या 12426 Jammu Tawi?New Delhi Rajdhani Express में एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी यानी 3एसी कोच जोड़ा जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने पहले यह अतिरिक्त कोच 7 और 14 मार्च को जोड़ा था। यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए अब इस व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए 13, 14 और 15 मार्च को भी यह अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से लगाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अतिरिक्त 3एसी कोच के जुड़ने से प्रत्येक फेरे में लगभग 72 अतिरिक्त सीटें या बर्थ उपलब्ध होंगी। इससे वेटिंग लिस्ट में शामिल कई यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी और अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू मंडल यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने से ट्रेन की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले टिकट की उपलब्धता और ट्रेन से संबंधित ताजा जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।