टीएमयू मुरादाबाद में दीक्षांत समारोह के दौरान, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) में आयोजित दीक्षांत समारोह को लेकर। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सुरक्षा तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का विशेष निरीक्षण कराया गया। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. आर. के. पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम विश्वविद्यालय परिसर पहुंची।

निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद के अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अग्निशमन विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई, ताकि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से तुरंत और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि दीक्षांत समारोह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके l।