लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर 16 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव 17–18 मार्च को दिल्ली रूट की ट्रेनों को दो मिनट का स्टॉप

मुरादाबाद। चैत्र अमावस्या मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने मुरादाबाद के पास स्थित लोदीपुर बिशनपुर रेलवे स्टेशन पर 16 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 17 और 18 मार्च को रहेगा। सभी ट्रेनों का स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉप निर्धारित किया गया है।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि लोदीपुर बिशनपुर में चैत्र अमावस्या के अवसर पर लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए दिल्ली रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर दिया गया है0रेलवे के अनुसार अप और डाउन दिशा में चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में आला हजरत एक्सप्रेस, बरेली?नई दिल्ली इंटरसिटी, लखनऊ?चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लालकुआं?आनंद विहार एक्सप्रेस, बापूधाम मोतिहारी?आनंद विहार एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, बरेली?दिल्ली पैसेंजर, नई दिल्ली?वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और स्टेशन पर समय से पहुंचें, ताकि मेले के दौरान यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।