मुरादाबाद थाना मैनाठेर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और महिला के साथ अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद थाना मैनाठेर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और महिला के साथ अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता अंजमत पत्नी नाजिम अली निवासी ग्राम अल्लापुर भीकन थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मानसिक रूप से परेशान किया पीड़िता का यह भी आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया विरोध करने पर उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना मैनाठेर पुलिस ने आरोपी नाजिम अली मुनासिब,अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।