समयपालनता में सुधार के लिए दो रेल सेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

जयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेनों की समयपालनता में सुधार के उद्देश्य से दो रेल सेवाओं के मार्ग में स्थित कुछ स्टेशनों पर उनके आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन 25 मार्च 2026 से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार।

1. गाड़ी संख्या 12958, नई दिल्ली?साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस

यह ट्रेन दिनांक 25 मार्च 2026 से आगामी आदेशों तक मार्ग में पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार 05:50 बजे आगमन तथा 05:52 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा महेसाना स्टेशन पर यह ट्रेन 06:38 बजे आगमन और 06:40 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 20626, भगत की कोठी?चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस

यह रेलसेवा दिनांक 25 मार्च 2026 से आगामी आदेशों तक भीलडी स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार 10:55 बजे आगमन तथा 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।