कागजों में सड़क, फाइलों में हैंडपंप… जमीन पर सन्नाटा!

कागजों में सड़क, फाइलों में हैंडपंप? जमीन पर सन्नाटा!

ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर लाखों का खेल?शपथ पत्र देकर डीएम से जांच की मांग

#हरदोई

जनपद के बिलग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत धोधी के ग्राम आलापुर से ऐसा मामला सामने आया है जिसने पंचायत के विकास मॉडल पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गांव निवासी उमेश कुमार ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये निकाल लिए गए, लेकिन हकीकत में कई काम आज तक जमीन पर दिखाई ही नहीं देते।

शपथ पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रधान प्रतिनिधि पवन कश्यप के कार्यकाल में कई विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन निकाला गया। शिकायत के बाद अधिकारियों की जांच कमेटी भी बनी और अनियमितताओं की पुष्टि होने की बात कही गई, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर 2025 में भी कई काम कागजों में दिखाकर लाखों रुपये खर्च दिखा दिए गए।

इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब गांव के कुछ सार्वजनिक रास्तों को बनवाने की मांग की गई तो साफ शब्दों में कहा गया-

?वोट नहीं दिया तो यहां कोई काम नहीं होगा? शिकायत करनी है तो कर दो, हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा।?

शपथ पत्र में यह भी दावा किया गया है कि कई भुगतान प्रधान प्रतिनिधि के भतीजे संदीप कश्यप के खाते में किए गए। पंचायत सचिव के साथ मिलकर लाखों रुपये निकालने का आरोप भी लगाया गया है। मौके पर पड़ताल में कई हैंडपंप और सीसी रोड के काम धरातल पर दिखाई नहीं दिए।

चौंकाने वाली बात यह भी बताई गई कि शासन के निर्देश के बावजूद गांव में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए,जबकि भुगतान होने की बात सामने आ रही है।

#अब_बड़ा_सवाल_यह_है_कि

अगर काम हुए ही नहीं तो सरकारी खजाने से निकले लाखों रुपये आखिर किसकी जेब में गए?

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस ?विकास बनाम घोटाला? की कहानी का सच सामने लाता है या फिर मामला भी फाइलों की धूल में दब जाएगा।

---

?गांव में विकास कम, कागजों में कमाल ज्यादा है?सवाल ये है साहब, खजाना खाली हुआ या जेबें भारी हुईं??

#DMHardoi #YogiAdityanath #हरदोई