बेखौफ चोर! घर में घुसा, असलहा दिखाकर महिला को धमकाया, बक्शा तोड़कर गहने लेकर फरार

बेखौफ चोर! घर में घुसा, असलहा दिखाकर महिला को धमकाया, बक्शा तोड़कर गहने लेकर फरार

टड़ियावां/हरदोई:

जनपद में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं,इसका ताजा उदाहरण थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम बरौली में देखने को मिला, जहां एक महिला के घर में घुसकर युवक ने असलहा के दम पर दहशत फैलाते हुए बक्शा तोड़ डाला और कीमती गहने समेटकर फरार हो गया।

गांव निवासी राजवशी पत्नी राजेश के मुताबिक शनिवार की देर रात वह घर में अकेली सो रही थीं। तभी अचानक खटफट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। जब उन्होंने उठकर देखा तो बल्ब की रोशनी में अयारी गांव निवासी रवि घर के अंदर खड़ा दिखाई दिया।

पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही उसने उसे देखा, युवक ने असलहा दिखाकर धमकी दी_?अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे।? दहशत के माहौल में वह मौके से भाग निकला।

इसके बाद जब महिला ने घर में देखा तो बक्शे का ताला टूटा पड़ा था और उसमें रखे उसके व उसकी बहू के कीमती गहने गायब थे। दिलचस्प बात यह है कि जल्दबाजी में भागते समय आरोपी अपने जूता वहीं छोड़ गया, जो अब इस पूरे मामले में बड़ा सबूत बन सकता है।

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह है कि_

👉 क्या पुलिस इस बेखौफ आरोपी तक जल्द पहुंचेगी?

लोग पूछ रहे हैं- जब घर के अंदर तक चोर पहुंच जाएं तो सुरक्षा आखिर है कहां?

✍️ अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो यह मामला पूरे इलाके में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

#HardoiPolice #DMHardoi #हरदोई #hardoi #viralvideochallenge