सुरसा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: पॉक्सो एक्ट का आरोपी दबोचा, दरिंदगी पर चला कानून का शिकंजा 

सुरसा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: पॉक्सो एक्ट का आरोपी दबोचा, दरिंदगी पर चला कानून का शिकंजा

#हरदोई
.
महिला और मासूमों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए थाना सुरसा पुलिस ने कड़ा संदेश दे दिया है। मु0अ0सं0 68/26 में दर्ज बेहद संगीन मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए धर दबोचा।

मामला धारा 64(1)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराध से जुड़ा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। काफी समय से पुलिस की रडार पर चल रहा आरोपी आखिरकार सुरसा पुलिस की सटीक घेराबंदी में फंस गया और कानून के शिकंजे में आ गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

⚡ सुरसा थाना प्रभारी का यह एक्शन साफ कर रहा है- अपराधी चाहे जितना बचने की कोशिश करे, कानून की पकड़ से भागना नामुमकिन है।

#YogiAdityanath #HardoiPolice