रत्नांचल रत्न 2026 सम्मान से सम्मानित निधि शर्मा* 

रत्नांचल जिला साहित्य एवं जन कल्याण समिति गरियाबंद के द्वारा सिरकट्टी आश्रम कुटेना में रत्नांचल काव्य संकलन का विमोचन किया गया। जिसमें देवभोग अंचल के साहित्यकार निधि शर्मा को रत्नांचल रत्न 2026 से सम्मानित किया गया। विमोचन समारोह में अतिथि के रुप में जनक ध्रुव विधायक बिन्द्रानवागढ़, गौरीशंकर कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, सुभांगी चतुर्वेदी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, रामेश्वर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर, सदाराम

सिन्हा वरिष्ठ साहित्यकार, मुन्नालाल देवदास, वरिष्ठ साहित्यकार राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक नूतन साहू, भुनेश्वर साहू, जितेन्द्र सुकुमार मंचासीन रहे। विदित हो कि रत्नभूमि जिला गरियाबंद में साहित्य रत्नों का भंडार है जो गद्य एवं पद्य कीअनेक विधाओं में कलम चलाते हैं पूर्व में भी पं सुंदरलाल शर्मा संत पवन दीवान कृष्णा रंजन उधोराम झखमार चैतराम व्यास गजानन प्रसाद देवांगन गणपत रामनायक मनोहर सोनी जैसे अनेकों साहित्यकार हुए जिनके वंश परंपरा को आज के सैकड़ो साहित्यकार जीवंत रखे है।

जिसमें देवभोग अंचल के साहित्यकार निधि शर्मा भी एक हैं जो विगत 2वर्षों से लगातार हिन्दी में अपनी साहित्यिक सेवा कर रहे हैं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में समाचार पत्रो में उनके लेख प्रकाशित होते हैं उनकी एक रचना रत्नांचल काव्य संकलन में भी प्रकाशित की गई है सतत् साहित्य की साधना को अभिनंदित करते हुए उन्हे यह सम्मान से नवाजा गया। सम्मान कार्यक्रम में दिनेश चौहान राजिम, उमेश श्रीवास, कृष्ण कुमार, केंवरा यदु, सुधा शर्मा, फानेंद्र साहू, डॉक्टर मोतीलाल साहू, देवेंद्र ध्रुव उपस्थित रहे।