संयुक्त खदान मजदुर संघ एटक बचेली ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन* 

बचेली!संयुक्त खदान मजदुर संघ एटक बचेली ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर फुटबाल ग्राऊंड मंच बचेली में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रिय नेत्री कामरेड मंजू कवासी जी और विशिष्ठ अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति जयसवाल जी ने भाग लिया।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, म्युजिकल चेयर, म्युजिकल डांस, रस्ता खिंच आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता टीमों को आकर्षक उपहार स्वरूप पुरुस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि कामरेड मंजू कवाशी जी और विशिष्ठ अतिथि श्रीमति जयसवाल जी ने महिला दिवस के महत्व पर संबोधित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयुक्त खदान मजदुर संघ के सभी साथियों, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथियों और महिला फेडरेशन के सभी साथियों ने सहयोग दिया।