आदर्श नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को हुआ अखमुदवा रोग, नाबदान का पानी दे रहा भीषण गंभीर बीमारी को दावत

आदर्श नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को हुआ अखमुदवा रोग, नाबदान का पानी दे रहा भीषण गंभीर बीमारी को दावत

संवाददाता राजकुमार सोनकर

चन्दौली जिले के चकिया स्थित आदर्श नगर पंचायत चकिया से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। यहां वार्ड नंबर 5 निर्भयदास में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों का गंदा नापदान का पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

सभासद रवि गुप्ता का कहना है कि कई बार प्रस्ताव दिया गया है नाली पर ढक्कन रखने के लिए

बहुत जल्द ही हो जाएगा

लोगों का कहना है चेयरमैन साहब सफाई कर्मियों से अपने लॉन की सफाई करवाते है

ये तस्वीरें आदर्श नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 5 निर्भयदास की हैं, जहां गंदगी और जाम नालियां लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी हैं। कई जगहों पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग नजर आती है।

स्थानीय निवासी सुदर्शन गुप्ता का कहना है कि

?नालियों की महीनों से सफाई नहीं हुई है। नाबदान का पानी घरों के सामने जमा रहता है। इससे बदबू फैलती है और मच्छर भी बहुत बढ़ गए हैं। कई लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत का कोई ध्यान नहीं है।?

नगरवासियों का आरोप है कि नाली और सीवर निर्माण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया गया, लेकिन अधिकतर काम सिर्फ कागजों में ही पूरा दिखाया गया है। कई जगह नालियां टूटी हुई हैं, तो कई जगह पूरी तरह जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।

गंदगी और जलभराव के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और सीवर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।

फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि आदर्श नगर पंचायत चकिया में विकास और सफाई के दावे आखिर जमीन पर कब नजर आएंगे। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर गंभीरता से कदम उठाएंगे या फिर नगरवासी यूं ही गंदगी और बीमारियों के खतरे के बीच रहने को मजबूर रहेंगे।