भाकिय चढ़ूनी ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, की जल्द निस्तारण की मांग 

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी पीलीभीत एवं वन क्षेत्राधिकारी पीलीभीत को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रात्रि में टाइगर रिजर्व के रास्तों पर जो प्रतिबंध लगा है उनको तुरंत निरस्त किया जाए या उसमें फेरबदल किया जाए अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं वन विभाग की होगी। अगर रात्रि में वन मार्ग बंद बंद हो जाएंगे तो जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाएगा, क्योंकि जिला अस्पताल, मंडीकरण जैसे अन्य जरूरी सभी सुविधाएं जिले में ही उपलब्ध होती है। 4 घंटे वैसे भी नो एंट्री रहती है उसके बावजूद बहुत मुश्किल से आमजन और किसान कितना भी जल्दी काम कर लें, वह लेट हो ही जाता है। इसलिए तानाशाही वाले इस आदेश को जल्द वापस लिया जाए। पहले धरातल पर देखा जाता उसके बाद ऐसा फैसला लिया जाना चाहिए था। हम इस फैसले के खिलाफ हैं।
जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह काहलो ने जिलाधिकारी व वन अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में जंगल क्षेत्र से जुड़े रास्तों व किसानों की समस्याओं को देखते हुए कुछ मांगे रखी जैसे
1.जंगल से गुजरने वाले रास्तों को रात में बंद करने का आदेश वापस लिया जाए। वर्तमान में जंगल से निकलने वाले कई रास्तों को रात में बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों, मरीजों और आपातकालीन स्थिति में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतः इन रास्तों को बंद करने का आदेश हटाया जाए।
2. टाइगर रिजर्व क्षेत्र के चारों ओर फेंसिंग कराई जाए। वर्ष 2012 में जब टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था, तब जंगल के चारों ओर फेंसिंग करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन आज तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ। गजरोला, माधवपुर, अभयपुर, सकरिया आदि जंगल क्षेत्रों के आसपास शीघ्र फेंसिंग कराई जाए ताकि जंगली जानवर गांवों व खेतों में न आ सकें।
3.जंगली जानवरों से किसानों की फसलों की सुरक्षा की जाए।
नीलगाय,भालू आदि जंगली जानवर लगातार खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग द्वारा इन्हें रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।
4.फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसल नष्ट होने पर किसानों को शीघ्र व उचित मुआवजा दिया जाए आदि मांगे शामिल हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह कहलो,
ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह, तहसील प्रभारी मनदीप सिंह, ब्लॉक प्रभारी त्रिलोचन सिंह,
तहसील सचिव जितेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र शर्मा, जाहिद खान, गुड्डू भाई, मनोज यादव, श्यामल सरकार, मनदीप सिंह, सरबजीत सिंह आदि सैकड़ो किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।