रंगों की बौछार के साथ मनाया गया टीम इंडिया राइजिंग का होली मिलन समारोह

आगरा। संजय प्लेस स्थित राइजिंग पार्क में टीम इंडिया राइजिंग द्वारा होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

संस्था की अध्यक्ष संगीता राठौर ने सभी सदस्यों को होली की बधाई देते हुए गुजिया और ठंडाई का वितरण किया। ढोल की थाप पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण होली के रंग में रंग गया।

महासचिव अमिताभ गुप्ता ने समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की एकता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर तरंग त्रिपाठी, वंदना कक्कड़, नितिन जौहरी, आर. पी. सक्सेना, अमित कोहली, चतुर्भुज तिवारी, संदीप सिंह, सुनील बग्गा, अवधेश उपाध्याय, प्रियंका अग्रवाल, स्नेहा सिंह, नीतू सिंह, निशा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, हर्षिका सिंह, विनीता सिंह, उमंग गुप्ता, पवन सिंह, शरद गुप्ता, सुन्दरलाल चेतवानी, सूर्यदेव, संजय दीक्षित, दिलीप वर्मा, त्रिलोचन अरोरा, नमित सिसोदिया, अंकुर सिंह, अंकुर गर्ग, विप्लव जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम सौहार्द और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।