बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत,28 महीनों से कार्रवाई नहीं होने का आरोप

बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत,28 महीनों से कार्रवाई नहीं होने का आरोप

#Hardoi

.

जनपद के विकास खंड टड़ियावां की ग्राम सभा हरिहरपुर में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम सभा के निवासी घनश्याम गुप्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम सभा की सरकारी बंजर भूमि पर ग्राम पंचायत हरिहरपुर प्रधान पति राजेश शर्मा.. आदि द्वारा कब्जा कर दुकानों और बाजार का निर्माण कर व्यापार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

शिकायत कर्ता घनश्याम गुप्ता का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल, जिला अधिकारी कार्यालय और तहसील स्तर पर भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन लगभग 28 महीनों से मामला लंबित है। राजस्व अभिलेखों में संबंधित भूमि को बंजर भूमि के रूप में दर्ज बताया गया है,फिर भी कब्जा नहीं हटाया गया।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है,जबकि अवैध कब्जा लगातार जारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं।

#CMYogiAdityanath #HardoiPolice #DMHardoi #BrajeshPathak #YogiAdityanath #hardoi #UPPolice