दुकान के नाम को लेकर विवाद,संगठन ने पुलिस से की नाम बदलवाने की मांग

दुकान के नाम को लेकर विवाद,संगठन ने पुलिस से की नाम बदलवाने की मांग

#हरदोई
.
जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक दुकान के नाम को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार,महितापुर निवासी द्वारा संचालित दुकान ?खुशबू? के नाम पर आपत्ति जताई गई है।

इस मामले में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए दुकान का नाम बदलवाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते नाम परिवर्तन नहीं कराया गया, तो वे अपने स्तर पर कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वहीं,इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। लोगों का कहना है कि मामले का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए,जिससे क्षेत्र में सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

#CMYogiAdityanath #HardoiPolice #DMHardoi #YogiAdityanath #BrajeshPathak